< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> 03 दिसम्बर को कोण्डागांव में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विशेष आयोजन ANP NEWS

03 दिसम्बर को कोण्डागांव में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विशेष आयोजन

  • Home
  • होम
  • 03 दिसम्बर को कोण्डागांव में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विशेष आयोजन
होम

कोण्डागांव, 29 नवम्बर 2024: कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 03 दिसम्बर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कोण्डागांव जिले में एक विशेष खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम सह ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें जिले के दिव्यांगजन भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आयु अनुसार रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसका थीम ‘‘नशामुक्त भारत अभियान’’ निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कुर्सी दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, और 100 मीटर दौड़ जैसे खेल शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में लगभग 500 दिव्यांगजन भाग लेंगे और सभी वर्गों के दिव्यांगों के लिए पृथक-पृथक खेलों की व्यवस्था की गई है। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु हर खेल के लिए पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है।

इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और उन्हें सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण का अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *