छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अशोक उसेंडी बनाए गए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Advertisements

कोंडागांव, 12 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ आर्चरी एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा और चुनाव में कोंडागाँव जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा को प्रदेश उपाध्यक्ष और अशोक उसेंडी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह चुनाव 11 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया गया था।

इस प्रतिनिधित्व के साथ, कोंडागाँव जिले में तीरंदाजी के क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। जिले में युवा तीरंदाजों की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और मार्गदर्शन की कमी के कारण उन्हें उत्तम अवसर नहीं मिल पा रहे थे। प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन में प्रतिनिधित्व मिलने से अब जिले के आर्चरी खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कोंडागाँव जिले के युवा तीरंदाज राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई मेडल जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *