राजनांदगांव:- छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड अंतर्गत वन परिक्षेत्र बागनदी वनमंडल राजनांदगांव में जैव विविधता प्रबंधन समिति (BMC) एवं लोक जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपवन मंडल अधिकारी श्री योगेश कुमार साहू ने बताया कि जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हमारी सबसे मजबूत प्राकृतिक सुरक्षा है। समस्त कार्बन उत्सर्जन के आधे से अधिक भाग को अवशोषित करके भुमि और महासागर के पारिस्थितिकी तंत्र, कार्बन उत्सर्जन अवरोधक के रूप में कार्य करते हैं। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी श्री अनिल कुमार बंम्बाडे ने कहा कि जैव विविधता का तात्पर्य, पृथ्वी पर मौजूद सभी प्रकार के जीवन से है। इसका वर्णन प्रजातियों के भीतर प्रजातियों के बीच और पौधों, जानवरों, बैक्टीरिया व कवक समेत पारिस्थितिक तंत्र की विविधता के रूप में किया गया है। जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री प्रेम लाल साहू सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सड़क चिरचारी,श्री कृष्ण कुमार सोनी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी छुरिया, श्री विक्रम ठाकुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गैदाटोला, श्री आदिल अहमद खान सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जोब, सुश्री गीता सुखदेवे सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी, वनपाल श्री चंदूलाल हरदेल,हरेन्द ठाकुर, रविकुमार परसाई, लोकेश कुमार सलामे, संदीप मरकाम,अमन नरेटी,लक्ष्मण चक्रधारी, एवं जैव विविधता समिति के अध्यक्ष श्री नैनसिंह पटेल, शत्रुघ्न कंवर,समारू, दिलीप कुमार इंदूलकर, उपस्थित थे यह जानकारी हारुन मानिकपुरी ने दी।
जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हमारी सबसे मजबूत प्राकृतिक सुरक्षा
By Anp News
26/10/2024 4:08 PM

Previous Article
Next Article

‘ जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक व आध्यात्मिक योगदान ‘
मुंबई- बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर एक बड़ा हसदा गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में भगदड़ लग भाग 9 लोग घायल 2 कि हालत गंभीर





