< script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5880455987993191" crossorigin="anonymous"> जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप ANP NEWS

जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

  • Home
  • Uncategorized
  • जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
Uncategorized

कवर्धा/ : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कृष्ण कुमार साहू छठवीं बटालियन के जवान थे। जवान रात में सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था। सुरक्षाकर्मी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के निवास पहुंची, और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला है, जो कि 1 साल से ड्यूटी पर तैनात था। वहीं दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Comments are closed