जांजगीर-चाम्पा जाज्वलयदेव लोक कला महोत्सव के पहले दिन 10 फरवरी को स्कूली छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों सहित स्थानीय कलाकारों ने खूब रंग जमाया। छत्तीसगढ़ी बारहमासी, सुआ, कर्मा, राउत, नाच, डंडा नाच, पंथी, भरथरी की प्रस्तुतियां हुई। जिसमे शा हाईस्कूल सुकली, जेपी पब्लिक स्कूल पेंड्री, जनपद प्रा शा जर्वे, कु प्रत्यक्षा सिंह डीपीएस, रेम्बो पब्लिक स्कूल चाम्पा, प्री मेट्रिक कन्या अजा, अजजा छात्रावास, पोस्ट मेट्रिक कन्या अजा, अजजा छात्रावास, आर के आर स्कूल, डीपी केशरवानी स्कूल, यज्ञशाला सरस्वती शिशु मंदिर, शा कन्या उ मा वि जांजगीर, सेजस क्रमांक 1, शा उ मा वि सरखों, जाज्वलयदेव कन्या महाविद्यालय जांजगीर व पीमश्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर, केजीबी बरगांव, पहरिया के 200 छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों में अभिज्ञा बरेठ, खुशी पोर्ट, वृष्टि टंडन, कुकदा ग्राम के युवाओं द्वारा डंडा नाच, तनिष्क वर्मा द्वारा गीत व फ्लेम डांस स्टूडियो द्वारा रामायण महाकाव्य एवम मोर मयारू रानी सांस्कृतिक संस्था कापन द्वारा भरथरी गायन किया गया।
जाज्वलयदेव लोक कला महोत्सव की पहली शाम छालीवुड सुपरस्टार पद्मश्री श्री अनुज शर्मा के नाम रही। उन्होंने जब राम सिया राम सिया राम जय जय राम गया तो दर्शक झूम उठे। अपने चिर परिचित अंदाज से उन्होंने मंगल भवन अमंगल हारी दरहु सो दशरथ अजिर बिहारी गीत से शुरुआत की। दर्शको ने उनके गाये एवं उन पर फिल्माए छत्तीसगढ़ी फिल्मी गीतों का खूब लुत्फ उठाया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More