कोंडागांव – 22 फरवरी 2024/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 फरवरी को कोण्डागांव के ऑडिटोरियम भवन में भाजपा की कलस्टर कमेटी की बैठक लेने के लिए पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कलस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, सह कलस्टर प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी, मंत्री केदार कश्यप, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के चलते आयोजित बैठक में बस्तर कलस्टर के 120 अपेक्षित सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में अमित शाह ने पदाधिकारी से बारी-बारी बिंदुवार चर्चाएं की है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तय समय अनुसार 1:50 पर कोण्डागांव के कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड में लैंड हुए। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक कोण्डागांव के ऑडिटोरियम भवन में बस्तर कलस्टर की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बस्तर कलस्टर अंतर्गत शामिल 120 अपेक्षित सदस्य शामिल हुए, जिनमें क्षेत्र के मंत्री, विधायक और अन्य पदाधिकारी शामिल है। यहां अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए बारी-बारी से चर्चाएं की है।
इस पूरी बैठक में हुए चर्चा के बारे में प्रकाश डालते हुए कलस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी पूर्व से कर रही हैं। इसी तैयारी का आज कोण्डागांव में बस्तर कलस्टर बैठक के साथ विधिवत शुरुआत उन्होंने (अमित शाह) किया हैं। आज से छत्तीसगढ़ से चुनाव अभियान की शुरुआत हो गई हैं। अखिल भारतीय जनता पार्टी ने जो संगठनात्मक दृष्टिकोण से चेकलिस्ट बनाएं हैं, उनकी समीक्षा की गई। उन्होंने आगे बताया कि, 5 तारीख से पहले बस्तर के आठों विधानसभा की सम्मेलन व प्रबंध समिति की बैठक पूर्ण कर ली जाएगी। वहीं उन्होंने लोकसभा उम्मीदवार के बारे में कहा कि, प्रत्यासी तय करना दिल्ली का कार्य है, हम भाजपा के कार्यकर्ता है और केवल कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी होता है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More