खातेगांव। लगता इसी लड़ाई मे कांग्रेस पार्टी अपना है स्थान नहीं बना पा रही है। देवास जिले खातेगांव स्थिति मुखर्जी गार्डन मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर रविवार दोपहर 3:00 बजे बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्त्ता सहित देवास जिले के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान सम्लित हुए थे। कार्यक्रम मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की जा रही थी। उसी दौरान पार्षद प्रतिनिधि अपनी बात रख रहे थे वरिष्ठ नेता को अवगत करा रहे थे की कुछ महीने पूर्व कमलनाथ ओर प्रियंका गाँधी की सभा खातेगांव मे आयोजित की गई थी। कमलनाथ ओर प्रिंयका गाँधी के मंच पर पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार इसी बात लेकर देवास जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शैलेश यादव,नितिन विश्नोई इन तीनो के बीच कहा सुनी, विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिसके बाद पार्षद प्रतिनिधि शैलेश यादव,नितिन विश्नोई को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) म. प्र के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान ने लेटर जारी किया ओर दोनों को जिला प्रभारी से दुर्व्यवहार के आरोप पर प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। दोनों को निष्कासित के लेटर भी जारी हुए हैं।
*इनका कहना है।*
• जिम्होंने लेटर जारी किया वह खुद ही जिला अध्यक्ष नहीं है. पूर्व म. प्र प्रभारी ने कार्यकरणी भंग कर रखी है, जिला अध्यक्ष कौन होता है पार्टी से निकालने बाले।
*शैलेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि*
• हम कांग्रेस पार्टी का ईमानदारी से कार्य कर रहे, हम अपने अधिकार की लड़ाई लड़ कर रहेंगे। मेरे पति कांग्रेस पार्टी सक्रिय कार्यकर्त्ता थे, ओर रहेंगे। कार्यकारणी पूरी तरह भंग है, जो पदाधिकारी है वह किसी पद पर नहीं है।
*श्रीमति सावत्री शैलेश यादव, कांग्रेस पार्षद वार्ड क्र 12*
•इंटरनल अंदर की बात है हम मीडिया नहीं बता सकते, जिसने लेटर जारी किया उनसे बात करे।
*धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रभारी कांग्रेस पार्टी।*
•पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभारी से बत्तमीज़ी की गई है,उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
*अशोक पटेल कप्तान, जिलाध्यक्ष ग्रामीण देवास*
•प्रियंका गाँधी के मंच पर स्थान नहीं मिलने पर अनुशासन हिंता की है। अनुशासन हिंता नहीं करना चाहिए, पार्सद का कितना महत्व होता है सोचना चाहिए।
*राजेश विश्नोई, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खातेगांव*
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More