युवा संसद में स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों पर हुई चर्चा
देवास 05 मार्च 2024/ नेहरू युवा केंद्र देवास द्वारा महारानी पुष्पलता राजे पवार महाविद्यालय सभागार में आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद में स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों पर चर्चा हुई। युवा संसद का आयोजन सार्वजनिक-सामुदायिक जीवन में महिला प्रतिभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। युवा संसद में लगभग 50 युवाओं ने पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका निभाई !लोकतांत्रिक प्रणाली के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं। यह युवा संसद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीखा जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की पूर्ति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक श्री अरविंद श्रीधर ने आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के उद्देश्यों, माय भारत पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं से अपील की कि माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक यश दुबे ने पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और सभागार में उपस्थित युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराया। युवा संसद आयोजित करने में श्री बलराम परमार एवं डॉ वर्षा जैसवाल ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। युवा संसद कार्यक्रम को क्षेत्रीय संचार ब्यूरो इंदौर के दिलीप सिंह परमार, प्राचार्य डॉ भरत सिंह गोयल, जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा सोलंकी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र देवास के कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री अनिल जैन ने किया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More