मध्य प्रदेश के जिला इंदौर में बड़ा हादसा । इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर हादसा। यहां फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में घुसा। हादसे में 8 लोगों की मौत। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। मरने वालों में एक महिला शामिल।
मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर है। यहां इंदौर के पास फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी टकरा गई। हादसे में एसयूवी में सवार 8 लोगों की हादसे में जान चली गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। देर रात हुए हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार सभी लोग गुना जा रहे थे।
इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर हादसा में जुटी भीड़
पीएस बेतवा सीमा क्षेत्र में इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर एक कार दुर्घटना ने 8 लोगों की जीवनलीला समाप्त कर दी। एसयूवी कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी गुना जा रहे थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है। इंदौर एएसपी के मुताबिक हाईवे पर घाटाबिल्लौद के पास एक एसयूवी अज्ञात वाहन से भिड़ गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दुर्घटना के बारे सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंचने के साथ रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे। जिस गाड़ी से कार टकराई थी वह भी मौके से फरार हो गया था। सभी शवों और एक घायल को अस्पाताल भेजा गया। पुलिस ट्रक का पता लगान का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर भयंकर जाम लग गया था। काफी देर बाद जाम खुला तो यातायात सामान्य हो सका।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More