KONDAGAON BIG BREAKING
कोंडागांव, 25 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही 18 लोगों की घायल होने की बात सामने आ रही है। जिनमें से चार गंभीर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात हीरापुर एरला मार्ग पर ग्राम सिवनी में यात्रियों से भरी पिकअप वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अनियंत्रित पिकअप पलट गई जिसमें पिकअप सवार 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अनंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के द्वारा घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनंतपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया है तत्पश्चात तीन एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिकअप वाहन पर सवार सभी लोग ग्राम मिरमिंडा में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होकर उमरगांव, चिपावंड वापस लौट रहे थे।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More