कोण्डागांव, 05 सितंबर 2024: थाना विश्रामपुरी क्षेत्र के ग्राम ठेंगापारा सलना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के देवर और सास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 3 सितंबर की रात करीब 9 बजे की है। मृतका सावित्री यादव (23 वर्ष) अपने घर में अकेली थी। तभी उसका देवर बलराम यादव और सास रूखमणी यादव आए और पुरानी रंजिश के चलते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका शराब पीने की आदी थी और अक्सर घर से पैसे चुराकर शराब पीती थी। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी मृतका के देवर और सास ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में आकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद मृतका के शव को फांसी लगाने का नाटक करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उनके झूठ को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस टीम: इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग, सउनि उमेन्द ध्रुव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सोम, जयलाल नेताम, पुरन सिंह गावड़े, राजकुमार बंजारे, आर.क्षक लगनु मरकाम, रविकांत शाडिल्य, अमरसिंह शोरी, नीलमणी चेरकिया, बुधराम मण्डावी, जम्मू मरकाम, म.आर. जयापाण्डे, जयश्री यादव एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More