छुरिया:जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राहुल तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की कर्ज लेने की नीति को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि, चंद महीनों में ही इस नई नवेली सरकार ने 32 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। इसके बाद वे एक बार फिर एक हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। विष्णुदेव सरकार की ये परंपरा राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।राहुल ने कहा कि, 9 महीनों की विष्णुदेव साय सरकार में महतारी वंदन योजना ही संचालित हो पा रही है। उसमें भी जैसा वायदा भाजपा ने चुनाव के दौरान किया था वैसे मानदंड नहीं अपनाए गए हैं। आज भी कई महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के व्यक्ति तक सीधी मदद पहुंचाने का जिम्मा उठाया था और वायदा निभाया था। भाजपा ने सत्ता में आते ही ऐसी अनेकों योजनाओं को बंद कर दिया। ग्रामीण परिवेश के बढ़ते विकास को वे पचा नहीं सके। ध्रुवीकरण और पूंजीवाद की विचारधारा वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश को कई मोर्चों पर पीछे धकेलने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि, आंकड़े बता रहे हैं कि इस सरकार ने कुछ ही महीनों में 32 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। इसके बाद अब आरबीआई से दोबारा कर्ज लेने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने कहा है कि, साय सरकार ने रिजर्व बैंक को एक बार फिर 1000 करोड़ की प्रतिभूतियां को बेचने का प्रस्ताव दिया है। 17 सितंबर को प्रतिभूतियों की नीलामी प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की स्थिति पर मुख्यमंत्री की आलोचना की है जो कि उचित भी है।प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि, पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को भाजपा ने प्रदेश में वित्त की कमान सौंपी है। उन्होंने पिछले बजट सत्र में छत्तीसगढ़ की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए। उन्होंने राज्य स्थापना के दिन 1 नवंबर को अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047 पेश करने की बात कही है। लेकिन इससे पहले ही बढ़ते कर्ज की स्थिति कई तरह की शंकाएं पैदा कर रही है। इससे पहले भाजपा के विधानसभा चुनावी वायदों में शामिल रायपुर, भिलाई और दुर्ग को दिल्ली के एनसीआर के तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब सरकार इस पर होंठ तक नहीं हिला रही है। अलबत्ता पिछले महीनों में बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं। कई राहत की योजनाएं ठप कर दी गई हैं।पूर्ववर्ती सरकार को लेकर दावे करते हुए तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस जनता के लिए न्याय का पथ आगे बढ़ा रही थी जिस पर भाजपा ने अड़ंगा डाला है। आर्थिक, सामाजवाद के मोर्चे पर सरकार असफल है और इसके लक्षण अभी से नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार दिल्ली के इशारों पर फैसला ले रही है। यहां पर्दे के पीछे कोई और ही फिल्म चल रही है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More