कोंडागांव, 28 सितंबर 2024: विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी हवलदार सुब्रत साहा ने बताया कि हर साल इस दिन देशभर में भगत सिंह की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक अद्वितीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अपने बलिदान से देश की आजादी की लड़ाई को प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने युवाओं में भगत सिंह के प्रति अपार सम्मान और प्रेरणा की भावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचार और साहस ने युवाओं को हमेशा प्रभावित किया है।
कार्यक्रम के समापन पर “शहीद भगत सिंह अमर रहें”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, और “जय जवान- जय किसान” जैसे नारों के साथ उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, सहायक अभियंता विजय कुमार मेहरा, जिला समन्वयक रिया तिवारी, और पूर्व सैनिक सहित 250 युवक एवं युवतियां भी उपस्थित रहे।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More