छत्तीसगढ़

भूजल के महत्व को समझे, करें भूजल स्तर बढ़ाने का कार्य – डॉ नायक

Advertisements

जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के विकास केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र रायपुर द्वारा भूजल संबंधित सार्वजनिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भूजल संरक्षण और पुनर्भरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है । जनसंवाद में जांजगीर चांपा एवं सक्ती जिले के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस दौरान विषय विशेषज्ञ क्षेत्रीय निर्देशक डॉ प्रबीर कुमार नायक ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे मौजूद रहे।

इस दौरान विषय विशेषज्ञ शुभम प्रकाश दाश सहायक भूजल वैज्ञानिक, डॉ अजय कुमार सिन्हा वैज्ञानिक, बी अभिषेक वैज्ञानिक वर्तमान में भूजल स्तर में हो रही गिरावट के कारणों पर चर्चा की, जिसमें अंधाधुंध जल दोहन, जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा जैसी समस्याओं का उल्लेख किया। इस मौके पर उन्होंने जल संरक्षण से किसानों और स्थानीय निवासियों को विभिन्न भूजल संरक्षण उपायों के बारे में जानकारी से अवगत कराने कहा।इनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सिंचाई और वाटरशेड मैनेजमेंट जैसे उपाय शामिल है। पीपीटी के माध्यम से कुछ ऐसे सफल उदाहरण प्रस्तुत किए गए, जहाँ पर मिलकर भूजल स्तर में सुधार किया गया एवं भूजल में सुधार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सामूहिक प्रयास की महत्वता पर जोर दिया गया, जिसमें विभागों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को मिलकर भूजल संरक्षण के लिए काम करने की बात कही गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से जिले में जल संरक्षण जल संचय का कार्य लगातार किया जा रहा है, वाटर रिचार्ज के लिए सोकपीट से लेकर, डबरी, कुआं, तालाब, स्टॉपडेम का कार्य हो रहा है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी भूजल स्तर को बढ़ाने का सतत प्रयास हो रहा है।

जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से भूजल से संबंधित जुड़ी जानकारी से तकनीकी अमले को अवगत कराया गया, इस महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से और बेहतर कार्य जमीनी स्तर पर हो सकेगा। विषय विशेषज्ञों ने बताया गांव में कहा, किस जगह पर वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाया जाना है इसकी जानकारी फील्ड अमले को होना जरूरी है। जिले में भूजल स्रोतों के अत्यधिक दोहन के कारण भूजल स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रबी और कुछ स्थानों पर ग्रीष्मकालीन फसलें भी भूजल से ली जाती हैं। जिसके लिए भारी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। परिणामस्वरुप जल स्तर में गिरावट आयी है। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा किस तरह की वाटर संरचना की जरूरत है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान भूजल स्तर संरक्षण संबंधी लाईव डोमो भी दिखाया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग, उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), उप अभियंता, तकनीकी सहायक जनपद पंचायत शामिल हुए।

DURGESH YADAV

Share
Published by
DURGESH YADAV

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

5 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago