प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीसी के माध्यम से जिले के पीथमपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का शिलान्यास किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों द्वारा पीथमपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन कर किया गया। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए पीथमपुर के नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में इस 100 बिस्तरों वाले ESIC अस्पताल का भूमि पूजन हुआ। जिससे लगभग 1.3 लाख कर्मचारी और उनके परिवार सस्ती स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, यहां एक 100 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। इस अस्पताल के निर्माण के लिए लगभग 125 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है और इसके लिए 8.31 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। यह अस्पताल औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। इस सुविधा से पीथमपुर और धार जिले के लगभग 1,36,950 संगठित निजी क्षेत्र के कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, जिले के 5,31,336 लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा, जिन्हें सस्ती चिकित्सा सुविधा के लिए दूरदराज तक जाना पड़ता है। कर्मचारियों के परिवारों के साथ ही जिले के अन्य निवासियों को भी इस अस्पताल से आपातकालीन सहायता प्राप्त हो सकेगी।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More