केशकाल, 08 नवंबर 2054: कोंडागांव जिले के केशकाल में उत्तर भारतीयों द्वारा मनाए जाने वाले छठ महापर्व को इस वर्ष अत्यधिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय भोजपुरी समाज द्वारा आज शुक्रवार सुबह सुरडोंगर तालाब स्थित घाट परिसर में इस पर्व का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने संपूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
महापर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया। इस उपवास में शुद्धता, आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा को प्रमुख स्थान दिया जाता है।
इस वर्ष इस पर्व का आयोजन और भी भव्य रहा, जब लोकप्रिय विधायक नीलकंठ टेकाम अपनी सक्रिय टीम के साथ पूजा स्थल पहुंचे और इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसका महत्व और बढ़ा दिया। भोजपुरी समाज ने घाट परिसर को फूलों और रंगीन गुब्बारों से सजाया, और इस दौरान छठी माता की भजन-कीर्तन भी आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर भोजपुरी समाज के प्रमुख सदस्य जैसे रवींद्र सिंह, लालू गुप्ता, सुनील कुमार, राजेंद्र चौधरी, प्रकाश उपाध्याय, राधे गुप्ता, बिहारी सिंह, नागेंद्र सिंह, और व्रतधारी महिलाएं श्रीमती माया सिंह, श्रीमती सुरेखा सिंह, श्रीमती बिंदु देवी, श्रीमती पूनम देवी, और श्रीमती सरस्वती देवी भी मौजूद थीं। विधायक नीलकंठ टेकाम की टीम से राजकिशोर राठी, नवदीप सोनी, भूपेश चंद्राकर, अजय सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन एकता, श्रद्धा और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक बनकर केशकाल में खास पहचान बना चुका है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More