कोंडागांव, 14 नवम्बर 2024: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज ग्राम पंचायत स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बुनागांव में जिला पंचायत सदस्य खेमचंद नेताम द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद महेश कश्यप ने बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत अगर अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सरपंच बनेंगे तो गांवों का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने आगामी बिरसा मुंडा जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य रामलाल सलाम, दिनेश कोर्राम, कोंगेरा सरपंच गंगोत्री नेताम, संतराम नेताम, महेश नेताम समेत भाजपा के कई अन्य कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। लगभग 150 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के बाद सांसद महेश कश्यप ने बकावंड के लिए प्रस्थान किया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More