Oplus_131072
कोंडागांव, 25 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से की गई मोदी की गारंटी के अनुसार इस वर्ष भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि इस संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है और पूरी प्रतिबद्धता से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है। किसानों के लिए सुविधा प्रदान करते हुए, उपार्जन केन्द्रों में माईक्रोएटीएम के माध्यम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे धान बेचने और परिवहन के लिए किराया तथा मजदूरी का भुगतान कर सकें।
इस वर्ष के धान खरीदी अभियान की शुरुआत 14 नवंबर 2024 को हुई थी और यह 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस साल 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More