कोरबा-:- प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा द्वारा संगठन में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संघ का विस्तार करते हुए पंचायत सचिवों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। जहां 57 पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है। जिसमे पाली जनपद क्षेत्र के सचिव सुनील जायसवाल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। नए कार्यकारिणी के विस्तार में 4 संयोजक, 3 कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रवक्ता, 9 उपप्रांताध्यक्ष, 11 महामंत्री, 11 संगठन सचिव, 3 सह सचिव, 4 सह कोषाध्यक्ष, 2 मीडिया प्रभारी, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी व 2 सह प्रवक्ता शामिल हैं। नए जिम्मेदारी में कोरबा जिले से 3 सचिवों को प्रदेश इकाई में स्थान मिला है। जिसमे सुनील जायसवाल महामंत्री के अलावा संवित साहू उपप्रांताध्यक्ष एवं धर्म राज मरकाम संगठन सचिव बनाए गए हैं। पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में सुनील जायसवाल ने प्रदेश महामंत्री के पद पर निष्ठापूर्ण अपने दायित्व का निर्वहन किया था। उसी के तहत वर्तमान उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए उन्होंने प्रांताध्यक्ष का आभार जताया है। बता दें कि सुनील जायसवाल संघ के अत्यंत जुझारू व सक्रिय पदाधिकारी रहे है। ऐसे में इनके अनुभवों का नई कार्यकारिणी को भी लाभ मिलेगा। सुनील को पुनः प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर पंचायत सचिवों ने हर्ष व्यक्त की है तथा उनके शुभचिंतकों, समर्थकों ने शुभकामनाएं दी है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More