कोंडागांव – उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा संचालित सात दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर “सशक्त एवं विकसित छत्तीसगढ़ @ 2047” थीम का आयोजन दिनांक 05/02/2024 से 11/02/2024 तक शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहर रायपुर में संपन्न हुआ। इस शिविर में 9 विश्वविद्यालयों से संबद्ध 33 महाविद्यालयों के कुल 223 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिसमे जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में महेश बघेल दंडकारण्य शासकीय महाविद्यालय केशकाल के स्वयंसेवक सुशीला सलाम एवं अनुज कुमार पोटाई , गुण्डाधुर महाविद्यालय कोंडागांव से रयतू कश्यप एवम् कन्या महाविद्यालय कोंडागांव से दिनेश्वरी शामिल हुए। बस्तर विश्वविद्यालय के अलग अलग कॉलेजों जैसे कोंडागांव, चारामा, कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल, जगदलपुर, एवं दंतेवाड़ा से इस कैंप में कुल 20 स्वयंसेवक राज्य स्तरीय शिविर में शामिल हुए और बस्तर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम अधिकारी के रूप में केशकाल महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तोरण लाल साहू का चयन इस विश्वविद्यालय के नेतृत्व के लिए किया गया। इस शिविर में बस्तर ने अपनी एक अलग ही सांस्कृतिक पहचान बनाई। विभिन्न प्रकार की खेल प्रतिस्पर्धा जैसे रुमाल झपट्टा, रिले रेस में प्रथम तथा रस्साकसी में द्वितीय स्थान भी प्राप्त कर बस्तर का गौरव बढ़ाया। रासेयो जिला संगठक एस बी कनौजे एवं बस्तर समन्वयक डी एल पटेल एवम् रासेयो विशेष सलाहकार कोंडागांव हनी चोपड़ा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए स्वयंसेवकों की उज्जवल भविष्य के लिए शुभ आशीर्वाद प्रदान किए।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More