कोण्डागांव, 16 फरवरी 2024/ गुरुवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम वे बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए चाइल्डलाइन हेतु नवीन कार्यालय स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों को देखने के साथ भवन की अवस्था को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण हेतु ईई आरईएस को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
*बालिका गृह में बच्चों से चर्चा कर बालिकाओं द्वारा उपलब्धियों की सराहना की*
तत्पश्चात उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण करते हुए भवन के ऊपर बने शेड को अस्थाई कब्जे से मुक्त कराते हुए खाली कराकर किशोर न्याय बोर्ड द्वारा अपने कार्यों में प्रयोग हेतु निर्देशित किया एवं महिलाओं की सहायता हेतु स्थापित वन स्टॉप सखी सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात हुए वे सरगीपाल पारा स्थित बालिका गृह पहुंचे। जहां उन्होंने बालिका गृह में रह रही बालिकाओं से चर्चा करते हुए, उनकी दैनिक दिनचर्या, शिक्षा व्यवस्था, भोजन एवं खेल संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में उनसे जानकारी ली। कलेक्टर ने बालिका गृह में उत्तम व्यवस्थाओं हेतु तारीफ करते हुए बच्चों को जूडो एवं तीरंदाजी के साथ वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे अन्य खेलों को भी खिलाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा खेलों में बालिकाओं की उपलब्धियों एवं इस बालिका गृह की बालिका के स्पेन में खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने की जानकारी मिलने पर सराहना करते हुए और अच्छे प्रदर्शन हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More