अमरकंटक से पेंड्रा की ओर लौट रहीं यात्री बस शनिवार की दोपहर डूमरपानी के पास पलट गई। घटना में 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाकी यात्रियों को मामूली चोटे आई है।पुरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां अनूपपुर जिले के अमरकंटक से शनिवार को रविराज ट्रेवल्स की बस दुर्गाधारा के रास्ते से यात्रियों को लेकर पेंड्रा की ओर आ रही थी। तभी डूमरपानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।बस में सवार कुछ लोगों ने दूसरों की मदद की। इधर पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में दो यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। बाकी यात्रियों का इलाज करा कर उन्हें घर भेज दिया गया है।बता दें कि दुर्गाधारा मार्ग से बस यात्रियों को लेकर पेंड्रा आ रही थी। उस मार्ग पर परिवहन के लिए किसी भी बस को परिवहन विभाग के द्वारा परमिट नहीं दिया गया है। लोगो का कहना है कि शॉर्टकट रास्ता अपनाने के कारण यह घटना हुई है वही इस घटना से आम लोगों में आक्रोश है अब देखना होगा कि पुलिस और परिवहन विभाग इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More