कोंडागांव – कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने अपने विभाग के प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक का मुख्यालय पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव आदेशित किया गया है। प्रधान आरक्षक बिशेश्वर नेताम को शराब सेवन कर हुडदंग करने के चलते निलंबित किया गया है।
घटना के संबंध में एसडीओपी निमितेष सिंह परिहार ने बताया कि, जोबा कैम्प में पदस्य प्रधान आरक्षक बिशेश्वर नेताम 7 फरवरी 2024 को शराब का सेवन कर हुडदंग कर रहा था। जिसके चलते प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाकर डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया है। एसडीओपी ने आगे बताया कि, पुलिस अधीक्षक ने घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने पर प्रधान आरक्षक बिशेश्वर नेताम को आज निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र कोण्डागांव रहेगा।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More