केशकाल/कोंडागांव- जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात घटित हुई है। एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मामूली विवाद के चलते कुल्हाड़ी के वार से निर्मम हत्या कर दिया है। वही इस मामले पर केशकाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार दिनांक 17 फरवरी को थाना कोतवाली जिला कांकेर से मर्ग डायरी प्राप्त हुई थी जिसमें मृतक बज्जू परचापी की मृत्यु सर पर आई चोट से होना एवं डॉक्टर का शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्या होना लेख किया गया था। जांच में पाया गया कि मृतक बज्जू परचापी को उसके बेटे मानकु परचापी के द्वारा हत्या कर दिया है।
मामले की जांच के दौरान थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। जिस पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ।
तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। आरोपी का पता तलाश कर आरोपी मानकू परचापी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, जिसमें बताया कि दिनांक 16 फरवरी 2024 को रात्रि में उसकी और उसकी पत्नी असमोतिन के बीच वाद विवाद हो रहा था कि तभी उसके पिता बज्जू वहां पर आ गए और उसकी पत्नी की तरफदारी करने लगे, जिससे नाराज होकर घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। जिससे बज्जू परचापी की मृत्यु हो गई। इस वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
आरोपी मानकू परचापी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक शोभित राम साहू, सहायक उप निरीक्षक कमल सोरी, सहायक उप निरीक्षक हेमंत देवांगन एवं थाना स्टाफ केशकाल की अहम भूमिका रही।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More