Categories: Other

कोण्डागाँव पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही, थाना धनोरा क्षेत्र से 07 जुआरियों को धर दबोचा, कब्जे से 90 हजार रूपये एवं 11 मोटर सायकल जप्त

Advertisements

धनोरा/कोंडागांव – पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिला कोण्डागांव क्षेत्र अन्तर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब बिक्री, गांजा तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 19/02/2024 को मुखबीर सूचना पर थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उपरबेदी के जंगलों में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर अति० पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल सतीश भार्गव तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भुपत सिंह धनेश्री के पर्वेक्षण में सायबर सेल एवं थाना धनोरा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल उपरबेदी जंगल धनोरा का घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

घटना स्थल उपरबेंदी जंगल धनोरा में सामुहिक रूप से अवैध जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें से कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुए। वहीं सात जुआरियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 11 नग मोटर सायकल 90 हजार रुपये नगदी एवं ताश की पत्तियां बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना धनोरा में (छ.ग.) जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों के नाम :-
(1) मोहम्मद ईकबाल पिता स्व. मोहमद इब्रहिम उम्र 50 वर्ष साकिन केशकल
(2) मनीलाल नाग पिता लक्ष्मीनाथ नाग उम्र 29 वर्ष साकिन फुण्डेर
(3) चन्द्रप्रकाश देहारी पिता छब्बीराम देहारी उम्र 25 वर्ष साकिन जैतपुरी थाना कोण्डागांव
(4) दिलेश्वर प्रधान पिता घनश्याम प्रधान उम्र 29 वर्ष साकिन बदवर धनोरा
(5) देवराम नाईक पिता गणेश राम नाईक उम्र 46 वर्ष साकिन कोदोभाट केशकाल
(6) विकाश राजपुत पिता जगदीश राजपुत उम्र 30 वर्ष साकिन धनोरा
(7) देवकुमार प्रधान पिता लछीन्दर प्रधान उम्र 35 वर्ष साकिन धनोरा

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी यशवंत श्याम, सायबर सेल प्रभारी शशिभूषण पटेल, प्रधान आरक्षक लूमन भंडारी, आरक्षक अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र मरकाम, बीजू शोरी, चन्दन यादव, अजय देवांगन, नेहरू सोम, विजय मरकाम, महेश नेताम की अहम भूमिका रही।

Anp News

Share
Published by
Anp News

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

1 week ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago