जांजगीर-चांपा शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन लेने के साथ इनके सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 2 लाख 88 हजार 562 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों में से 2 लाख 65 हजार 448 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। शत प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य हासिल करने हेतु लगातार सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सूची का प्रकाशन 23 फरवरी 2024 को किया जायेगा। सूची पर आपत्ति 23 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 02 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राहियों को राशि का अंतरण सीधे उनके खातों में 08 मार्च 2024 को किया जाएगा
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More