*जोंक रोगी के शरीर का अशुद्ध रक्त चूसती है, इस पद्धति से रोगी हो रहे हैं स्वस्थ*
*आयुष विभाग इस परपंरागत चिकित्सा को दे रहा है बढ़ावा*
देवास, 01 मार्च 2024/ देवास जिले में आयुष विभाग द्वारा अनूठी पद्धति अपनाकर मरीजों का उपचार कर रहा है। जोंक का नाम सबने सूना है पर आयुष चिकित्सा पद्धति में इसका उपयोग वात और चर्म रोगियो के शरीर से अशुद्ध रक्त खींचने में किया जा रहा है। क्षिप्रा के आरोग्य केन्द्र मे यह परंपरागत चिकित्सा प्रारंभ की गई है! मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष की परंपरागत चिकित्सा पद्धति की पुर्नस्थापना पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ताकि प्रदेश की जनता को स्थानीय स्तर पर सेहतमंद किया जा सके। क्षिप्रा आयुष आरोग्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.सुभाषचन्द्र भार्गव ने शासन की मंशा अनुरूप भारत की पुरातन आयुर्वेद में वर्णित जोंक से चिकित्सा का सफल प्रयोग किया। इस पद्धति से चामुंडी पुरी देवास निवासी 40 वर्षीय राजेश विट्ठल मनवाने को बीते तीन सालों से वात, पित्त तथा चर्म रोग के कारण काफी जटिल समस्याएं होने लगी थी।
तीन बार राजेश को जोंक से अशुद्ध रक्त निकालने की तकनीक जालौकाक्चारण एक-एक हफ्ते के अंतराल से किया गया । इसके लिए खास तरह की निर्विष जोंक का उपयोग किया गया। राजेश ने बताया कि बीते तीन सालों की बीमारी में उसे पहली बार इतना आराम मिला है। इससे पैरों की जकड़न कम हुई तथा चर्म रोग तो लगभग अच्छा हो गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम के अनुसार इस प्राचीन भारतीय परंपरागत पद्धतियों से चिकित्सा के नए आयाम खुलेंगे और ग्रामीणों को उन्हीं के गांव में फायदा मिलेगा। सेहतमंद समाज के लिए आयुष विभाग कटिबद्ध है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More