छत्तीसगढ़ रायपुर :– महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के उद्देश्य से आज रविवार 3 मार्च अवकाश के दिन भी सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कराये जाने का कार्य संपादित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला, तालाख शुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधा लिंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है।
बैंक खातों को आधार से लिंक और DBT करने हेतु 39 हजार का लक्ष्य लॉस्ट दिनांक 5 मार्च तक
जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु 39 हजार का लक्ष्य है जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य को समय-सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है। जिसके तहत अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के निर्देश है। जिले के सभी ब्रांच को 3 मार्च रविवार को केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More