CG- जवान की पत्नी की हत्या: पुलिस क्वार्टर में मिली महिला की लाश रायपुर 6 मार्च 2024। पुलिस कॉलोनी में महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी है। रायपुर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में देर रात की ये वारदात बतायी जा रही है। महिला के पति सुकमा में पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक वो डॉग हैंडलर हैं। पुलिस को CCTV में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर जांच चल रही है।महिला का नाम जॉली सिंह हैं, वहीं महिला के पति डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंहहैं, जो सुकमा में पदस्थ हैं। जॉली सिंह की हत्या कैची सेगला काटकर की गयी है। घटना की सूचना पुलिस को देर रात करीब 2 बजे मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की की टीम मौके पर पहुंची, महिला की लाश कमरे में मिली है, वहीं बाहर से ताला लगा हुआ था।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आमासिवनी पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि पुलिस क्वार्टर में एक महिला काफी देर से फोन रिसीव नहीं कर रही है। महिला के परिजन काफी देर से ढूंढ रहे हैं। महिला का कमरा बाहर से बंद है, जबकि वो कहीं जाती नहीं थी। पुलिस सूचना के आधार पर जब मौके पर पहुंची, तो बाहर से कमरा बंद था, कमरे के अंदर पहुंचने पर महिला की लाश पड़ी थी।पड़ोसियों ने शाम 7 बजे तक महिला को देखा था, उसके बाद से महिला का पता नहीं था। कमरे को देखने पर पता चला है कि महिला पर पहले वार बेडरूम में किया गया। जख्मी होने के बाद महिला भागी तो फिर हॉल में उस पर हमला किया गया, मारने के बाद उसे घसीटा गया। फिलहाल लूट जैसी घटना भी प्रतीत नहीं हो रही है। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More