छत्तीसगढ़ सक्ती :– कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज जिले के मालखरौदा एवं जैजैपुर विकासखंड के विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया जिसमें मालखरौदा के निर्माणाधीन SDM कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास एवं जैजैपुर के तहसील कार्यालय का मरम्मत कार्य, निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 20 बिस्तर और 10 बिस्तर वार्ड, निर्माणाधीन हाई स्कूल एवम् हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित भूमि संरक्षण के अंर्तगत बन रहे गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों की अच्छी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने का सम्बंधित अधिकारियो और ठेकेदारों को निर्देश दिया। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर उचित कार्यवाही करने का भी निर्देश कलेक्टर ने दिए है। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को समय समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मालखरौदा SDM अरूण सोम, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, मालखरौदा तहसीलदार संजय मिंज, जैजैपुर तहसीलदार अनुराग भट्ट, जैजैपुर सीईओ वर्षा रानी चिकनजुरी, मालखरौदा बीएमओ कृष्ण कुमार सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित थे।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More