Categories: Other

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद से किया कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ…*

Advertisements

जांजगीर-चांपा कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज का दिन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से समारोह में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 1 लाख 22 हजार 836 किसानों के खाते में 587 करोड़ 58 लाख 26 हजार रूपए की राशि अंतरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, नगर पालिका जांजगीर नैला उपाध्यक्ष श्री आशुतोष गोस्वामी, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान अपस्थित थे।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लगभग 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में 13320 करोड़ की राशि बटन दबा कर हस्तांतरित किये है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लोगों की आवश्यकताओं को योजना के माध्यम से एक-एक करके पूरा कर रही है। जब किसान समृद्ध होता है, तब देश की उन्नति होती है। किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है।

इस अवसर पर ग्राम सिवनी के किसान ईतवारी राम पटेल किसान ने कहा कि कृषक उन्नति योजना को लेकर हम बहुत खुश है हमे आज छत्तीसगढ़ सरकार का घोषणा के अनुरूप अंतर की राशि में प्राप्त हो गई है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के किसान बहुत खुश हैं। किसान रामप्रकाश केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आज अपने वायदे को पूरा किया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के साथ साथ समर्थन मूल्य के अंतर की राशि हमारे खाते में आया और इससे हम बहुत खुश हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य किसानों ने भी कृषक उन्नति योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

Anp News

Share
Published by
Anp News

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

6 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago