कोंडागांव, 13 मार्च 2024/ जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़े कनेरा मार्ग स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार की देर शाम बस्तर की वीरांगना प्रमिला देवी नाग की प्रतिमा का अनावरण स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेण्डी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पूर्व अध्यक्ष किरण उसेंडी, पार्षद सतीश सोनी, पार्षद सोनामणि पोयाम, पार्षद अंकुश जैन, जनप्रतिनिधि दीपेश अरोरा, अनिता नेताम व अन्य जन मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर के इतिहास को महाभारत काल में गौरवान्वित कर अर्जुन को परास्त करने वाली वीरांगना प्रमिला देवी नाग के नाम से कोण्डागांव के शासकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम वीरांगना प्रमिला देवी नाग के प्रतिमा का विधायक लता उसेंडी के हाथों अनावरण किया गया। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि आज कन्या महाविद्यालय में प्रमिला देवी के मूर्ति का अनावरण किया जा रहा है। अपना इतिहास उठा कर देखते हैं तो बहुत सारी हमारी ऐसी प्रणेता है जो अपने-अपने युग में अपने सिद्धांतों को लेकर, उन्होंने सिद्धांतों के बलबूते पर चलना सिखा। आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है। उनमें से एक प्रमिला देवी जी के प्रतिमा के मूर्ति का आज अनावरण कन्या महाविद्यालय में किया गया है, ताकि इतिहास के पन्नों पर अंकित हमारे प्रणेता को हमारी पीढ़ी जाने और आने वाले अपने भविष्य को उज्जवल कर सके।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More