छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा :– कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ तीर्थ, पर्यटन कैंपेन के तहत विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थल की साफ सफाई की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे ने बताया कि जिले के पीथमपुर धार्मिक स्थल पर महिलाओं द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा खोखरा के मनका दाई मंदिर में भी श्रमदान किया गया। धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की साफ-सफाई को जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। शिवरीनारायण मंदिर परिसर, नदी किनारे अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। जनपद पंचायत बलौदा के पहरिया, डोंगरी और देवरी के मंदिर व पर्यटन स्थल पर स्वच्छता श्रमदान् किया गया। इसके अलावा समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतो में अभियान चलाकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी किया जा रहा है। जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत करुमहु में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने घर- घर से कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू किया गया है। बम्हनीडीह के संजय ग्राम एवम सोनाईडीह में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ किया गया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More