जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे ने जिला पंचायत परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और इस दौरान उन्होंने कहा कि हमे अपने जीवन में अपने आस पास की साफ-सफाई को सतत रूप से करना चाहिए। इससे स्वच्छता का वातावरण निर्मित होता है। जिला पंचायत परिसर की जिला पंचायत सीईओ के साथ मिल सभी अधिकारी कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान की तहत साफ-सफाई की। इसके साथ जिले के सभी पयर्टन एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है।
जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत पोड़ी दल्हा, कटनई में स्वच्छता अभियान चलाकर नालियों के साथ गलियों की भी साफ – सफाई की गई। जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत खिसोरा के पर्यटन स्थल, तालाब, सामुदायिक भवनों के आसपास समूह की महिलाओं सहित जनभागीदारी के माध्यम से साफ – सफाई की गई। धार्मिक स्थल डोंगरी में मंदिर परिसर, ग्राम पंचायत पहरिया में अन्नधरी मंदिर, ग्राम पंचायत खोहा के धार्मिक स्थल, ग्राम पूछेली में श्रमदान करते हुए ग्रामीणों ने आस पास के क्षेत्र की साफ सफाई की। जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बरगांव में समूह की महिलाओं ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत सिंघुल में समूह की महिलाओं ने घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन किया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More