धान उठाव में जिला राज्य में तीसरे स्थान पर
कोरबा/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित किए गए संपूर्ण धान का उठाव शून्य (0) प्रतिशत शॉर्टेज के साथ पूर्ण कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा जिला राज्य में खरीदी किए गए धान का निराकरण करने वाला तीसरा जिला है। धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रयासों से जिला लगातार ग्यारह वर्षाे से 0 प्रतिशत शॉर्टेज पर धान उठाव करने में सफल रहा है।
गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कोरबा जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 केन्द्रों के माध्यम से धान का उपार्जन किया गया। जिले के 43,412 किसानों द्वारा कुल 2,86,733.16 मिट्रिक टन धान का विक्रय किया गया। 3 माह तक चलने वाले धान तिहार को किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 4 दिवस के लिए बढ़ाया गया। इस दौरान धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी रहा तथा किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी की गई है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More