झांसी: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अभिवृद्धि हेतु एक स्टेम वर्कशॉप-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के लगभग चार सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो सुनील काबिया ने की एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एन बी अग्रवाल मुख्य आतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वर्कशॉप संयोजक डॉ संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रो सुनील काबिया ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके आने वाले समय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उनके लिए सुनहरे भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि एन बी अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के अपने क्षेत्रीय विद्यालयों के आकादमिक उन्नयन के प्रयासों के लिए कुलपति को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ बृजेश दीक्षित ने विज्ञान की कहानी विषयक अपने व्याख्यान में विज्ञान की कहानी को बहुत ही सरल भाषा में विद्यार्थियों को समझाया एवं दैनिक जीवन में प्रयुक्त वैज्ञानिक अवधारणाओं को छात्र छात्राओं द्वारा सरल प्रयोगों से समझाया। द्वितीय सत्र में डॉ अनुपम व्यास द्वारा विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक तकनीकी अवधारणाओं को समझाते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को सरल तकनीक की सहायता से पूरित किया। तदोपरांत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया।
वर्कशॉप का संचालन डॉ अनुपम व्यास एवं आभार रंजना उपाध्याय ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के उप प्राचार्य आर के अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ विजय यादव, डॉ निष्ठा व्यास, डॉ सुरेंद्र वर्मा, डॉ राजीव सिंह, डॉ नवीन दुबे, डॉ अनिरुद्ध रावत, डॉ विकास वर्मा सहित कई शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More