बिलासपुर// बिलासपुर में एक बेटे ने अपने पिता को बिजली की तार से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। उसने अपने परिजन और मोहल्लेवालों को गुमराह करने के लिए हार्ट अटैक से पिता की मौत होने की जानकारी दी। लेकिन, दूसरी पत्नी ने अपने पति की मौत पर संदेह जताया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार कोटा के रामनगर निवासी सूरज यादव (54) स्वास्थ्य विभाग में काम करता था। घर पर वह पत्नी राधा बाई और बेटे सागर यादव (26) और बहू के साथ रहता था। उसकी दूसरी पत्नी देवकी यादव भी है, जो घर से अलग रहती है।
बीते 24 मार्च को सूरज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सागर यादव ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने पर हार्ट अटैक से मौत हुई है। वह अंतिम संस्कार की तैयारी में था।
दूसरी पत्नी देवकी को जब इस घटना की जानकारी हुई, तब उसे भरोसा नहीं हुआ। वह पति के शव को देखने के लिए बहन सावित्री यादव के साथ पहुंची तो परिजन उसे लेकर श्मशान घाट पहुंचे, लाश को देखकर उसने संदेह जताया। उसने पुलिस को बुला ली और शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया।
जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी की मौत करंट लगने से होने की जानकारी दी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सूरज के बेटे सागर से पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर बाद में वह टूट गया। उसने पिता को करंट लगाकर मारने की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जब आरोपी सागर से पुलिस ने पूछताछ की, तब उसने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। उसने पुलिस को बताया कि पिता की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने सागर से शिकायत की थी, जिसके बाद उसने पिता की हत्या करने की योजना बनाई और करंट लगाकर उसे मार दिया।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More