कोण्डागांव, 3 मई 2024/ जिला कोण्डागांव के थाना धनोरा क्षेत्र में एक माह पूर्व गुम हुए इंसान की हत्या कर नदी किनारे लास को जमीन में दफन करने की साजिश का खुलासा करते हुए कोण्डागांव पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सनीत कुमार कुंजाम पिता सतउराम कुंजाम उम्र 19 वर्ष जाति गोंड़ निवासी चनियागांव प्लाटपारा थाना धनोरा जिला कोण्डागांव ने 02 अप्रैल 2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसका पिता सतऊराम कुंजाम 28 मार्च 2024 के सुबह करीबन 09 बजे ग्राम निर्राबेड़ा शादी कार्यक्रम मे शामिल होने गया और वापस नही आया। जिस पर थाना धनोरा मे गुम इंसान क्रमांक 06/2024 दर्ज कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण मे थाना धनोरा स्टाफ व सायबर टीम की संयुक्त विशेष टीम गठित किया। विशेष टीम के द्वारा गुमशुदा का लगातार पता तलाश के दौरान बुधवार 01 मई को पुनः प्रार्थी सनित कुमार कुंजाम गुम इंसान की पत्नि रजोन कुंजाम से पुछताछ के दौरान ग्राम के शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी के ऊपर गुम इंसान सतऊराम कुंजाम की हत्या करने की संदेह जाहिर करने पर संदेहि शिवकुमार और मानकू को थाना लाकर पुछताछ करने पर उन्होंने बताया की सतऊराम और शिवकुमार व मानकू का जमीन बटवारा को लेकर आपसी रंजिश पुर्व विवाद चल रहा था जिसके चलते दिनांक 28 मार्च 2024 के करीबन रात्रि 09.30 बजे सतऊराम निरर्राबेड़ा शादी अकेले वापस हो रहा था तो अकेले पाकर निर्राबेड़ा तथा चनियागांव के मध्य गला दबा के हत्या कर उसके शव को मोटर सायकल से छोटेबोकराबेड़ा ले जाकर जिवला नाला के पास दफना दिये है।
आरोपियों द्वारा बताये हुए स्थल का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति मे स्थल की खुदवाई में एक मानव सड़ी गली शव बरामद हुआ शव की शिनाख्ती परिजनों से कराई गई जो शव को मृतक गुमशुदा सतऊराम कुंजाम का शव होना बतायें। आरोपियों द्वारा घटना की जानकारी सियाराम कुंजाम, मंगलराम मंडावी को देना बतायें किन्तु घटना की जानकारी होने पर भी पुलिस को पुछताछ के दौरान इस संबध मे कोई जानकारी नही होना बताया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 302, 201, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इन आरोपियों को भेजा गया जेल
(1) शिवकुमार कुंजाम पिता स्व रामसिंह, 23 वर्ष(2) मानकू मंडावी पिता मंगलराम, 21 वर्ष (3) सियाराम कुंजाम पिता स्व रामसिंह, 25 वर्ष (4) मंगलराम मंडावी पिता सनऊ 55 वर्ष, सभी निवासी चनियागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागावं को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि रजऊराम सुर्यवंशी, गोपालसिंह ठाकुर, सउनि भोजराज भास्कर, प्रआर 237 सुखनंदन पिस्दा, प्रआर 54 मुपेन्द्र साहू, आरक्षक 179 रामसिंह मरकाम, 211 नवल नेताम, 797 नेहरू सोम, 374 महाराम चिरेन्द्र, 578 शैलेश ठाकुर, डीएसएफ आर. 2067 बसमन नेताम, आरक्षक 2024 सुकलाल नेताम, गोस. मनोहर दीवान, राजेश नाग, सायबर टीम उपनि शशिभुषण पटेल, प्रआर अजय बघेल, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, बीजू यादव, विष्णु मरकाम तथा बीरजू सोरी की सराहनीय भूमिका रही।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More