बरपाली के जनपद सदस्य राजू खत्री ने आधार स्तंभ के संपादक महेंद्र महतो को गाली गलौज करते हुए दी जान से मारने की धमकी। जनपद सदस्य के अवैध कब्जा निर्माण को कवरेज करने जाने के दौरान हुआ विवाद। थाने में की गई शिकायत।
मिली जानकारी के अनुसार बरपाली के जनपद सदस्य राजू खत्री द्वारा बरपाली के पहरीपारा मुहल्ले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पूर्व में श्याम प्रसाद रात्रे निवासी सलिहाभांठा द्वारा किया गया था। जिस पर तत्कालीन तहसीलदार राहुल पांडे द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया था और आगे निर्माण नहीं करने का सख्त हिदायत जनपद सदस्य राजू खत्री को दिया गया था। किंतु तहसीलदार राहुल पांडे के ट्रांसफर होने के बाद राजू खत्री द्वारा उक्त अवैध निर्माण पुनः प्रारम्भ कर दिया गया। जब इसकी जानकारी वर्तमान तहसीलदार सत्यपाल रॉय को हुई तो उनके द्वारा पुनः निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। किन्तु राजू खत्री द्वारा रात रात में चुपके से निर्माण कार्य को कराया जा रहा रहा था। जब इसकी जानकारी आधार स्तंभ के संपादक महेंद्र महतो को हुई तो उनके द्वारा उक्त अवैध निर्माण का न्यूज़ कवरेज किया जा रहा था। जब इसकी जानकारी राजू खत्री को हुई तो उसके द्वारा बरपाली के बस स्टैंड में पत्रकार महेंद्र महतो के साथ गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए झूमाझटकी की गई और उसके खिलाफ न्यूज़ लगाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महेन्द्र महतो ने शिकायत में आगे कहा है कि राजू खत्री से उसको जान माल का खतरा है अगर भविष्य में उस पर कोई जानलेवा हमला होता है तो इसकी जिम्मेदारी राजू खत्री की होगी। महेंद्र महतो द्वारा राजू खत्री के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More