छत्तीसगढ़

जल शक्ति अभियान: कोंडागांव में महिलाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

Advertisements

कोंडागांव, 03 सितंबर 2024: जल शक्ति अभियान: “कैच द रेन” अभियान के तहत मंगलवार को कोंडागांव में जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों एवं नगर के विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकालकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

कोंडागांव जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत एवम् मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, जिला पंचायत कोंडागांव के निर्देशन में जल संसाधन विभाग एवम् शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। नारे लगाए गए और संकल्प लिया गया। महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधनों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया है। महिलाओं में अनुकूलन एवं नवाचार करने की क्षमता है, जो जल संसाधन प्रबंधन में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी शक्ति एवं क्षमता का प्रदर्शन करती हैं।

जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: यह अभियान जल संरक्षण व सतत विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इन प्रयासों में ‘नारी शक्ति’ अग्रणी भूमिका निभा रही है। भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य है, जिससे देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसी के साथ देश में पानी की मांग भी बढ़ेगी जिसे प्रभावी एकीकृत जल प्रबंधन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। भारत में पानी की मांग भूजल एवं वर्षा पर बहुत अधिक निर्भर करती है।

Fagu Yadav Kondagaon

Share
Published by
Fagu Yadav Kondagaon

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

5 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago