जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ मे 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियो तथा गौसेवको, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्य विकासखंड नोडल एवं जिला नोडल के निगरानी मे संपादित किया जा रहा है, जिससे पशुओ को खुरहा चपका रोग संक्रमण से बचाया जा सके। जिले में अभियान के तहत अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण लगाया जा चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये द्वारा जिले के समस्त पशुपालको से अपने पशुओ मे टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More