छत्तीसगढ़

10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश स्तर मे अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई

Advertisements

जांजगीर-चांपा:ः भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश स्तर मे अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि भाजपा का अभी सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमे पूरे देश मे 10 करोड़ सदस्य और छत्तीसगढ़ मे 60 लाख सदस्य बनाने का टारगेट है। प्रत्येक सांसद को 20 हजार और विधायक को 10 हजार का टारगेट दिया गया है। जिले के भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय अभी तक 10 हजार सदस्य बना चुके है जबकि सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इंजी. पाण्डेय गैर सांसद और गैर विधायक मे छत्तीसगढ़ मे प्रथम व्यक्ति है जिन्होने 10 हजार सदस्य का टारगेट पूरा किया है। इसके लिए उन्हें प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बधाई प्रेषित किया है। रायपुर मे कल भाजपा के कार्यालय मे हुए प्रेस कांफ्रेस मे प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा मे आये इंजी. पाण्डेय ने सदस्यता का नया रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। दस हजार सदस्य बनाने के बाद इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि आज प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ठ संगठन कर्ता, एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मैने दस हजार सदस्य का आंकड़ा पूरा किया है। उन्होने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि कल का हमारा विरोधी आज हमारा मतदाता होगा, आज हमारा मतदाता कल का हमारा सदस्य होगा और वही परसों हमारा सक्रिय सदस्य होगा। इसी अवधारणा के साथ भारतीय जनता पार्टी का परिवार बढ़ रहा है। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति मे आयोजित सदस्यता अभियान की रायपुर मे आयोजित बैठक मे इंजी. रवि पाण्डेय शामिल होंगे।

DURGESH YADAV

Share
Published by
DURGESH YADAV

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

6 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago