जांजगीर-चांपा 3 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत उनके पेंशन भुगतान आदेश एवं मृत्यु सह सेवानिवृत्ति उपदान भुगतान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा माह सितम्बर 2024 में सेवा निवृत्त होने वाले कुल 14 कर्मचारियों में से 10 प्रकरण तैयार कर, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर को प्रेषित किये जाने पर 03 प्रकरण स्वीकृत किया गया। शेष प्रकरणों पर स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।प्रकरण स्वीकृत होने पर सनत कुमार रजक और गुरूनारायण रायसागर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह सहित 02 सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा नीम के पौधे एव साल से सम्मानित करते हुये पेंशन भुगतान आदेश, मृत्यु सह उपदान भुगतान आदेश एवं पेंशन परिचय पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही प्रदाय किये गये पौधे की देखभाल करने की भी जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जांजगीर डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, कमल कुर्रे, सहायक ग्रेड-01, महेन्द्र पाठक, रामगोपाल यादव सभी कोषालय स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More