कोण्डागांव, 21 अक्टूबर 2024: जल जीवन मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन इसके साथ ही जल संरक्षण और जल परीक्षण में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
हाल ही में माकड़ी विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी और कोण्डागांव स्वास्थ्य केन्द्र में मितानीन मॉस्टर ट्रेनर्स को जल परीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जल जलीय बीमारियों, खनिज तत्वों की मात्रा, और उनके दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक राजेन्द्र मरई, श्रीमती पियम दुर्गा, यूनिसेफ के किशन साहू, डब्लू.क्यू.एम.एस. समन्वयक मिथलेश कुमार साहू और प्रयोगशाला सहायक श्यामलाल कोर्राम तथा पतिराम मरकाम उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं की इस पहल से न केवल पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि वे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभा सकेंगी।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More