जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा गुरुवार को जांजगीर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर निरीक्षण किया है। उन्होंने वहां सुविधाओं की विस्तार से जानकारी लेकर उचित रखरखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई, बुनियादी ढांचे की स्थिति, और कर्मचारियों के रहने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सीजीएमएससी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी प्रकार की कमी या सुधार की आवश्यकता हो, तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
पामगढ़ में निर्माणाधीन स्व. श्री बहोरिक लाल सूर्यवंशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर आकाश छिकारा सहित पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। श्री छिकारा ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता हो ताकि यहां के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More