कोरबा – शासकीय महाविद्यालय बरपाली में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती,बिरसा मुंडा,रानी दुर्गावती,शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात पुष्प गुच्छ देकर शॉल भेंटकर स्वागत किया गया।इस दौरान छात्र – छात्राओं ने आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर सरपंच सुमित्रा बाई बिंझवार,बीएल साय, प्राचार्य सीपी नन्द, संयोजक अरविंद,डीडी महंत,.एके सिंह,एस के तांबे,डॉ.टीएल मिर्जा,.राजलक्ष्मी शराफ,विवेक मोहन अग्रवाल, डीके चंद्रा, लक्ष्मी साहू, आशीष वर्मा,आयुषी बड़गे,किरण ठाकुर,कमला सिदार, कमलेश वैष्णव, सुचिता पाण्डेय, ज्योति लहरें,एस पी पाटले,बाबू लाल कंवर,बीर सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं और छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे एवं सभी को वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने जनजातीय समाज के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के विषय पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग प्रांत में जनजातीय समाज के वीरों ने स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया। श्री उइके ने बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More