कोंडागांव, 29 अक्टूबर 2024: कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को ₹500 के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1,05,000 के 210 नग ₹500 के नकली नोट बरामद किया है।आरोपी की पहचान राजेश सोरी पिता धन्नूराम सोरी उम्र 32 वर्ष, निवासी गुहाबोरंड नयापारा के रूप में की गई है।
गिरफ्तार व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर “उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी” लिखा होने के कारण मीडिया ने उसे कांग्रेसी नेता बताया। हालांकि, कोंडागांव कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार रात 8:49 बजे अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर स्पष्ट किया कि गिरफ्तार व्यक्ति का कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह न तो कोई पदाधिकारी है और न ही सक्रिय कार्यकर्ता।
इस घटना ने दिवाली जैसे बड़े त्योहार के समय नकली नोटों की बरामदगी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे आपराधिक गतिविधियों में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता। भाजपा इस मामले पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया देती है, यह आने वाले दिनों में देखने योग्य होगा।
Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More
नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More
ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More
पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More
पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More