Categories: होम

मोबाइल प्लैनेटेरियम में पहुंचे स्कूली बच्चे, तो खो गए आंतरिक्ष यात्रा में

Advertisements

जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा की विशेष पहल पर जिले के शासकीय स्कूलों में मोबाइल प्लैनेटेरियम शो की शुरुआत की गई जो आंतरिक्ष की गतिविधियों को स्कूली बच्चों को दिखाने की एक सराहनीय पहल है। इससे स्कूलों के छात्रों के लिए ब्रह्मांड का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो रहा है। इसके माध्यम से सौर मंडल, ग्रहों, और ब्रह्मांड के रहस्यों को इतनी वास्तविकता से पेश किया जा रहा है, जिससे बच्चे अपने आपको अंतरिक्ष में घूमता महसूस कर रहे हैं। बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर में मोबाइल प्लैनेटेरियम के माध्यम से आंतरिक्ष की विभिन्न जानकारियों से स्कूली बच्चों को अवगत कराया गया।
मोबाइल प्लैनेटेरियम के माध्यम से केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा दी जा रही है जो इन विद्यार्थियों को कुछ नया खोजने और अन्वेषण करने का हौंसला दे रही है। इस सफर में वे सीख रहे हैं कि कैसे एक रॉकेट अंतरिक्ष में पहुंचता है, कैसे ग्रहों की परिक्रमा होती है, और कैसे ब्रह्मांड का अनंत विस्तार हमारी सोच से भी बड़ा है। यह अनुभव उनकी जिज्ञासा को और भी बढ़ा देता है और वे सोचते हैं कि भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण में अपना योगदान कैसे दे सकते हैं। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे जब इस मोबाइल प्लेनेटेरियम में पहुंचे तो वह आंतरिक्ष की यात्रा में खो गए। मोहित, भव्य, अजय एवं संतोष, अमित आदि बच्चों ने बताया कि आंतरिक्ष के बारे में इतने करीब से जानने का मौका पहली बार मिला है। इस तरह के अनुभव से हमें विज्ञान से जुड़ी हुई बहुत सी बातों के बारे में जानकारी मिली है। मनीषा, काव्या, अन्नया, दिव्या ने बताया कि जब हम इस तारामंडल के अंदर पहुंचे तो लगा कि जैसे अंतरिक्ष में ही पहुंच गए हो। अंतरिक्ष यान से हम खिड़कियों से झांकते हुए वे नीले ग्रह पृथ्वी को दूर से देखते हैं, जो एक छोटे नीले बिंदु की तरह नजर आता है। अंतरिक्ष के असीम विस्तार में घूमते हुए पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों, तारों और विशाल गैलेक्सी को ऐसा लगा जैसे हमने करीब से निहारा हो। बच्चों ने अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि आंतरिक्ष की यात्रा के दौरान वहां गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण सब हवा में तैर रहे हैं। स्कूली बच्चे जब इस तारामंडल से बाहर आए तो सबने अपने अनुभवों को एक-दूसरे से साझा किया।  साथ ही विज्ञान के गूढ़ रहस्यों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने में मददगार साबित होते हैं। इस आयोजन से न केवल छात्रों को नई जानकारी मिली, बल्कि उन्होंने विज्ञान और ब्रह्मांड की विस्तृत समझ भी प्राप्त की।

*क्या है प्लैनेटेरियम (Planetarium)*

प्लैनेटेरियम (Planetarium) एक ऐसा स्थान है जहाँ खगोलीय घटनाओं को दर्शाने के लिए आकाश का कृत्रिम चित्रण किया जाता है। यह एक तरह का थिएटर होता है जिसमें विशेष प्रकार की गोलाकार स्क्रीन होती है, जहाँ सितारों, ग्रहों, और अन्य खगोलीय पिंडों को दर्शाया जाता है। प्लैनेटेरियम में लोग एक गुंबद के नीचे बैठते हैं, और प्रोजेक्टर या डिजिटल सिस्टम के माध्यम से आकाश का दृश्य दिखाया जाता है, जिससे उन्हें वास्तविक रात के आकाश का अनुभव होता है। यह स्थान खासतौर से बच्चों और विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए बनाया गया है ताकि वे खगोलीय घटनाओं, ग्रहों, तारों, और ब्रह्मांड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। प्लैनेटेरियम शैक्षिक यात्रा के लिए एक बेहतरीन जगह है, जहाँ खगोल विज्ञान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

DURGESH YADAV

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

5 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago