BREAKING

चिंता की लकीरें मिटकर बदल गई खुशी में, फसल काटकर किसान पहुँचाने लगे हैं खलिहान

Advertisements

कोरबा कुछ माह पहले तक लेमरू क्षेत्र के किसान लुकेश्वर राठिया और उनकी पत्नी दिलेश्वरी बाई के चेहरे पर चिंता की लकीरे थीं। यह चिंता इसलिए भी थी कि उन्होंने खेत पर सिर्फ धान की फसलें ही नहीं बोई थीं, पहाड़ वाले इलाके में कड़ी मेहनत कर वह उम्मीद भी बोयी थीं। उन्हें भली भांति याद है कि बीते जून-जुलाई माह में अथक परिश्रम कर किन विपरीत परिस्थितियों में खेत जोते और खेत में बीज बोए। उन्हें यह भी याद है कि बीज बोने के साथ भी उनके भीतर भय का वातावरण तब तक बना रहा, जब तक कि फसल पक न जाएं, क्योंकि वे जानते थे कि फसल बोना उनके हाथ में तो है, लेकिन इसका सही-सलामत पककर कटने लायक होना बारिश पर निर्भर है। किसान लुकेश्वर और उनकी पत्नी दिलेश्वरी बाई को खुशी है कि इस साल बारिश ने उन्हें दगा नहीं दिया और आज वे पके हुए फसल काट पा रहे हैं। खेत पर फसल काट कर अपने खलिहान तक पहुँचाने में व्यस्त किसान दम्पति को खुशी इस बात की भी है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे है। इस मूल्य पर अपनी धान बेच पाने और फसल सही-सलामत पक जाने की खुशियों ने राठिया दम्पति जैसे अनेक किसानों के चेहरे से चिंता की लकीरें मिटाकर मुस्कान में बदल दिया है।कोरबा विकासखंड अंतर्गत लेमरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के पास ग्राम ढ़ीढापाठ के किसान लुकेश्वर राठिया ने बताया कि उन्होंने लगभग तीन एकड़ में धान का फसल लिया है। अब जबकि फसल पककर तैयार है तो वे अपनी पत्नी के साथ फसल कटाई कर उसे खलिहान तक पहुंचाने में जुटे हैं। धान की फसल काटते हुए कृषक लुकेश्वर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने धान का समर्थन मूल्य 31 सौ रुपए कर के किसानों के हित में बहुत बड़ा कदम उठाया है। उनका यह निर्णय हम सभी के लिए तभी लाभदायक है जब हम खेत पर सही समय पर अपनी फसल उपजा पाए और उसे समय पर काटकर धान उपार्जन केंद्र तक पहुंचा पाएं। किसान लुकेश्वर राठिया का कहना है कि हम मेहनत कर उम्मीद की फसल बोते हैं, क्योंकि हमारे पहाड़ी इलाके में सब कुछ बारिश की मेहरबानी पर ही टिकी है। इस बार बारिश अच्छी हुई है, इसलिए फसल पककर तैयार हो पाया है और आज हम इसे काट पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह दुगनी खुशी की बात है कि धान का सही मूल्य मिल रहा है और खेत में धान पैदा हो पाया। लुकेश्वर ने बताया कि धान कटाई का काम अंतिम चरण में है। जल्दी ही इसे नजदीक के लेमरू धान उपार्जन केंद्र में बेचेंगे। इसके लिए पंजीयन भी करा लिया है। किसान की पत्नी दिलेश्वरी बाई राठिया का कहना है कि हम दोनों ने धान बोए थे, आज इसे काट रहे हैं। खेत पर बीज बोने से लेकर धान के पौधे को बड़ा होते और उसे लहलहाते हुए देखना बहुत खुशी भरा क्षण था। आज फसल का पूरी तरह से पक जाना हमारे कई सपनो का पूरा होने के जैसा है। इससे पहले कई बार बारिश की वजह से फसल खेत पर ही दम तोड़ देते थे, जिससे हमारे सपने टूट जाते थे और खुशियां भी मर जाती थी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में फसल लेना बहुत चुनौती का काम है। सिंचाई के लिए आसमान पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इस वर्ष मौसम की मेहरबानी से उनका फसल उत्पादन अच्छा हुआ है। फिलहाल फसल पक गई है इसे बेचने के बाद तय होगा कि घर के जरूरतों के लिए क्या-क्या सामान लेना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सहित कोरबा जिले में 65 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं और जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कल14 नवम्बर से किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है।

Anp News

Share
Published by
Anp News

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

6 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago