छत्तीसगढ़

मनरेगा अमृत सरोवर स्थल पर मनाया गया संविधान दिवस

Advertisements

जांजगीर-चापा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आज महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन के माध्यम से अमृत सरोवर तालाब किनारे ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से वाचन किया गया। इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थल में पौधरोपण भी किया गया।
जिले में 26 नवम्बर को संविधान दिवस जनपद पंचायत बलौदा, अकलतरा, बम्हनीडीह, नवागढ़, पामगढ़ में अमृत सरोवर स्थल पर आयोजित किया गया। इस दौरान बताया गया कि संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने के लिए, देशभर के अमृत सरोवर स्थलों पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। संविधान दिवस के मौके पर स्थानीय समुदायों, अमृत सरोवर उपयोगकर्ता, स्व सहायता समूहों, जॉबकार्डधारी परिवार, अधिकारी, कर्मचारियों इसके सहभागी बने। तो वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जाटा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर पौधरोपण भी किया गया। इसके अलावा पुरैना, रैनपुर में भी संविधान दिवस मनाया गया। जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत बिरकोनी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनाईडीह, पोडीकला, मौहाडीह च, सिलादेही, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नवापारा, नावापार, धुरकोट आदि ग्राम पंचायतों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

DURGESH YADAV

Share
Published by
DURGESH YADAV

Recent Posts

Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji Celebrated at Shri Harkishan Public Higher Secondary School, Korba

Shri Harkishan Public Higher Secondary School celebrated the Prakash Parv of Shri Guru Harkishan Ji,… Read More

4 days ago

मेडरमार में ‘जल जीवन मिशन’ नहीं, भ्रष्टाचार की मीनार खड़ी हुई, टंकी लीक, जल आपूर्ति ठप, लाखों खर्च – फिर भी ग्रामीण प्यासे

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही जल जीवन… Read More

3 weeks ago

चेक के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, शिक्षक से विश्वासघात, लैलूंगा में मचा हड़कंप

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक अली अहमद ने सिन्हा ऑटो डील के संचालक और स्थानीय युवा… Read More

3 weeks ago

मूसलाधार बारिश में भी लहराया कमल, पाली में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का ऐतिहासिक स्वागत

ज बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष… Read More

3 weeks ago

रेलवे अंडरपास बना मौत का रास्ता, लाखों की योजना निकली बेकार – ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पीथमपुर। इंदौर-दाहोद रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बने अंडरपास अब ग्रामीणों के लिए संकट का सबब… Read More

4 weeks ago

निजी स्कूल में बिजली मीटर बना जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा से बेखबर प्रबंधन

पीथमपुर। सेक्टर-1 स्थित नूतन नगर के पास एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की जान से… Read More

4 weeks ago